भाजपा युवा मोर्चा द्वारा - TopicsExpress



          

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रामपुर नैकिन में नव मतदाता सम्मेलन हुआ आयोजित सीधी/भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मण्डल रामपुर नैकिन में मण्डल स्तरीय नवमतदाता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री के. के. तिवारी की अध्यक्षता, मुख्य वक्ता द्वय श्री लक्ष्मण तिवारी विधायक मऊगंज, श्री केदारनाथ शुक्ला विधायक सीधी एवं प्रदेश मंत्री श्री शरदेन्दु तिवारी, युवा मोर्चा संभागीय प्रभारी अनेन्द्र मिश्रा राजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह, नगर पंचायत रामपुर नैकिन अध्यक्ष आनंद बिहारी मिश्रा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अध्यक्ष रामप्रसाद वैस के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। रामपुर नैकिन स्टेडियम में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में उपस्थित युवाआंे को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री के. के. तिवारी जी ने राम, कृष्ण, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाषचन्द्र बोस आदि का उदाहरण देते हुए उनके द्वारा युवा अवस्था में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाआंे से उनका अनुशरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा कांग्रेस की गलत नीतियों व कुशासन, भ्रष्टाचार घोटालो से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी में तेजी से जुड रहा है। कृषि के क्षेत्र में म.प्र. देश के अग्रणी राज्य पंजाब, हरियाणा की श्रेणी में पहुंच चुका है, श्री तिवारी ने कांग्रेस के नेताओं पर कटांक्ष करते हुए कहा कि महलो में रहने वाले क्या जाने गांव के गरीब किसान की मजबूरी, यह केवल हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ही ठीक ढंग से समझ पाए क्यांेकि वह स्वयं किसान के बेटे हैं, इसलिए उन्हांेने गरीबों, किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मऊगंज विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि चुरहट जैसे राजनैतिक क्षेत्र में आप सभी नवमतदाताआंे का स्वागत है, युवा ही देश के भविष्य हैं, देश की तस्वीर, तकदीर हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। देश आगामी भविष्य भी आप सभी युवाआंे के हांथों में है। इसलिए सभी युवा कमल निशान को पहचान कर मत दे एवं भारत का भविष्य तय करें। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि म.प्र. के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग, जाति के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, चाहे वह युवा हो, बुजुर्ग हो, महिला, बच्चे, बच्चियां सभी के लिए काम किया है। रामपुर नैकिन में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वज्ञरा उपस्थित सभी नवमतदाताओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया, श्री शुक्ल ने कहा कि युवा मोर्चा का काम जमीन तैयार करना है, युवा मोर्चा पार्टी की नींव होता है, वहीं से एक अच्छा कार्यकर्ता तैयार होकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचता है, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं युवा मोर्चा का कार्यकर्ता रहकर पार्टी की विभिन्न गतिविधियांे में बराबर भाग लेता रहा। श्री शुक्ल ने भाजपा की नीति, नियति एवं नेता तीनों अच्छे हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी में देश के युवा तेजी से जुड रहे है। कार्यक्र्रम को प्रदेश मंत्री शरदेन्दु तिवारी, युवा मोर्चा के संभागीय प्रभारी अनेन्द्र मिश्रा राजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह, आनंद बिहारी मिश्र, राम प्रसाद वैस ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक केवट एवं आभार रामपुर नैकिन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने किया। आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विश्वबन्धुधर द्विवेदी, जिला मंत्री सुधीर शुक्ला, राजमणि कोल, रामपुर नैकिन मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, रवि केशरी, बसंत मिश्रा, गुरूदत्त शरण शुक्ला, कुलदीप शुक्ला रिंकू, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, प्रमोद द्विवेदी, पकंज पाण्डेय, पियुष सिंह, चुरहट युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रसन्ने सिंह, अजय पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में नवमतदाता उपस्थित रहे। साथ ही आधा सैकडा से अधिक युवाआंे ने उपस्थित अतिथियों के हांथों कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Posted on: Sat, 14 Sep 2013 16:22:22 +0000

Trending Topics




© 2015