राहुल गांधी के खिलाफ - TopicsExpress



          

राहुल गांधी के खिलाफ सम्‍मन जारी सतेंद्र चौहान [Edited By: दिगपाल सिंह] | चंड़ीगढ़, 3 सितम्बर 2013 | अपडेटेड: 14:48 IST टैग्स: Chandigarh| Summons| Rahul Gandhi| Beggar remark| कांग्रेस| राहुल गांधी| चंडीगढ़| अदालत ई-मेल राय दें प्रिंट अ अ अ राहुल गांधी राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत ने दस्ती सम्मन जारी किये हैं. ये सम्मन खुद अदालत का कर्मचारी राहुल गांधी के निवास पर जाकर उन्हें सौपेंगा. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने साल 2011 मैं उत्तर प्रदेश के फूलपुर में चुनावी सभा में बोलते हुए कहा था, कि ‘कब तक दिल्ली और पंजाब जाकर मजदूरी करोगे, कब तक महाराष्ट्र जाकर भीख मांगोगे.’ ये टिपण्णी राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और बिहार से बाहर नौकरी करने वालों पर की थी. इस टिप्‍पणी के बाद राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, लेकिन राहुल गांधी कभी भी अदालत में पेश नहीं हुए. याचिकाकर्ता वकील अरविंद ठाकुर का कहना है, देखिये राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भिखारी बोलकर उनका अपमान किया था. अब तक इस केस में आठ तारीखें लग चुकी हैं मगर राहुल गांधी कभी अदालत नहीं आये. अब अदालत ने इनके खिलाफ दस्ती सम्मन जारी किये हैं जो हम कल खुद जाकर दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत के कर्मचारी से सर्व कराएंगे. और भी... aajtak.intoday.in/story/chandigarh-court-issues-summons-against-rahul-gandhi-over-beggar-remark-1-740858.html
Posted on: Tue, 03 Sep 2013 11:05:17 +0000

Recently Viewed Topics




© 2015