कुलपति नियुक्त कराने को - TopicsExpress



          

कुलपति नियुक्त कराने को लिखा पत्र बरेली (ब्यूरो)। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थियों ने कुलाधिपति को पत्र लिखकर आईआईटियन कुलपति नियुक्त करने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रो. मोहम्मद मुजिम्मल के पास अतिरिक्त प्रभार है, विश्वविद्यालय के विकास के लिए नए कुलपति की नियुक्ति जरूरी है। वह कुलपति भी आईआईटी का होना चाहिए, क्योंकि यह विश्वविद्यालय तकनीकी विश्वविद्यालय के तौर पर जाना जाता है। यहां पर तकनीकी कोर्स ही ज्यादा चले हैं। आईआईटी का कुलपति तकनीकी के विद्यार्थियों की समस्याओं को समझ सकता है। यह पत्र छात्र अमरेंद्र पाल की ओर से भेजा गया है। epaper.amarujala/svww_zoomart.php?Artname=20130908a_006136005&ileft=573&itop=487&zoomRatio=177&AN=20130908a_006136005
Posted on: Sun, 08 Sep 2013 03:32:49 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015