1. वर्ष 2012 के टेंपलटन - TopicsExpress



          

1. वर्ष 2012 के टेंपलटन पुरस्कार के लिए किसका चयन किया गया हैं ? Ans:- दलाई लामा (तिब्बती धर्मगुरू) 2. ब्रिक्स के सदस्य देशों का चौथा शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ ? Ans:- नई दिल्ली में 28-29 मार्च 2012 को 3. ब्रिक्स के सदस्य देश कौन-कौन से है ? Ans:- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 4. वर्ष 2013 में पांचवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ होगा ? Ans:- दक्षिण अफ्रीका में 5. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ? Ans:- प्रतिवर्ष 15 मार्च को 6. आईसीसी द्वारा अप्रैल 2012 में जारी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है ? Ans:- तीसरे स्थान पर ( इंग्लैंड को प्रथम और दक्षिण अफ्रीका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ) 7. भारत का पहला अंडाणु (एआरटी- आसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलोजी) बैंक कहाँ स्थापित किया गया है ? Ans:- अहमदाबाद में 8. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? Ans:- प्रतिवर्ष 22 अप्रैल 9. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ? Ans:- 188 (दक्षिणी सूडान हाल ही में 188 वां सदस्य बना है ) 10. यूनिसेफ़ (United Nations International Childrens Emergency Fund)ने किसे भारत का राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है ? Ans:- बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान को 11. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGA: Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act, मनरेगा) का ब्रांड अंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है ? Ans:- सुशील कुमार को (Note:- कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार प्रथम व्यक्ति हैं ) 12. रिवोल्यूशन 2020 पुस्तक के लेखक है ? Ans:- चेतन भगत 13. हाल ही में विश्व बैंक का अध्यक्ष चुना गया है ? Ans:- जिम योंग किम को (कोरियाई मूल के अमेरिकी) 14. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? Ans:- वाशिंगटन में 15. पुलित्ज़र पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ? Ans:- पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में
Posted on: Tue, 15 Oct 2013 05:54:23 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015