admin -amit sharma जोधपुर के बड़ा - TopicsExpress



          

admin -amit sharma जोधपुर के बड़ा कोटेचा गांव की पहाड़ी की तलहटी की जमीन मुख्यमंत्री गहलोत के रिश्तेदारों के लिए खुशियां लेकर आई। सरकार ने यहां 37 लोगों को सैंड स्टोन की खदानें आवंटित कीं। इन 37 लोगों में 16 सीएम के रिश्तेदार हैं जबकि 3 करीबी। सरकारी दस्तावेज मुख्यमंत्री गहलोत के भाई की पत्नी, भाई के बेटे की पत्नी और भांजे की पत्नी के नाम के अलावा तमाम रिश्तेदारों के नामों से अटा पड़ा है। 1-मंजुलता गहलोत, मुख्यमंत्री के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत की पत्नी। 2-शालिनी गहलोत (अनुपम स्टोन), अग्रसेन के बेटे की पत्नी। 3-वीना कच्छावा (जेएम सैंड स्टोन), मुख्यमंत्री के भांजे जसवंत की पत्नी। 4-माधो सिंह (जेएम सैंड स्टोन), जसवंत सिंह के साले। 5-हिम्मत सिंह (ओम सैंड स्टोन), माधो सिंह यानी यानि मुख्यमंत्री के भांजे के साले के भतीजे। 6-नरपत सिंह (नरपत सैंड स्टोन), माधो सिंह यानि मुख्यमंत्री के भांजे के साले के समधी। 7-किशोर सिंह (कृष्णा सैंड स्टोन), माधो सिंह के समधी के साले, यानि मुख्यमंत्री के भांजे के साले के समधी के साले। 8-नरसिंह (नीलकंठ सैंड स्टोन), नरपत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के भांजे के साले के समधी के भाई। 9-जीतेंद्र सिंह (न्यू रावी सैंड स्टोन), नरपत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के भांजे के साले के समधी के भाई। 10-भीख सिंह (गोपाल सैंड स्टोन), नरपत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के एक और नजदीकी रिश्तेदार। 11-खेम सिंह गहलोत, नरपत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार। 12-नवीन गहलोत (नवीन सैंड स्टोन), नरपत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार। 13-किरण टाक (ओम सैंड स्टोन), हिम्मत सिंह के भाई, यानि मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार। 14-तरुण गहलोत (श्रीराम स्टोन), माधो सिंह के भाई के साले, यानि मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार। 15-पुखराज (विशाल सैंड स्टोन), नरपत सिंह के भांजे, यानि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार। 16-कैलाश सोलंकी (सोलंकी ब्रदर्स), नरपत सिंह के नजदीकी रिश्तेदार, यानि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार। 17-जब्बर सिंह (राधा स्टोन आर्ट), नरपत सिंह के रिश्तेदार, यानि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार। 18-राजेंद्र सिंह (राजरोक्स एक्सपोर्ट), जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, इन्हें गहलोत का करीबी कहा जाता है। 19-संजय कच्छाह (कच्छावा सैंड स्टोन), कांग्रेसी नेता, इन्हें भी गहलोत का करीबी समझा जाता है। ये 19 लोग ऐसे हैं जो सीएम के कुनबे के हैं, उनके खानदान के हैं या करीबी हैं। खुद मंजुलता गहलोत मुख्यमंत्री के बड़े भाई की पत्नी हैं। उन्हें भी एक खदान आवंटित की गई है। उनके पति यानि सीएम के भाई के पास आईबीएन7 का कैमरा पहुंचा तो अग्रसेन गहलोत भड़क उठे। बोले क्या जब तक गहलोत मुख्यमंत्री रहें, हम कामधाम छोड़ दें। क्या हम भीख मांगेंगे।
Posted on: Wed, 23 Oct 2013 04:11:53 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015