एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली कहानी.......... ..... शुरुवात से ही लड़की के घर वाले लड़की के लडके से प्यार करने के खिलाफ थे. क्योंकि लड़के की पारिवारिक पृष्ठभूमि कुछ ठीक नहीं थी और शादी के बाद लड़की को परेशानी उठानी पड़ सकती थी. लड़की के परिवार के दवाब के कारण दोनों में कई बार झगड़ा भी हो जाता था. फिर भी चूँकि लड़की लड़के से बहुत ज्यादा प्यार करती थी, वह हमेशा लड़के से पूछती थी, तुम मुझसे कितना प्यार करते हो? लड़का लड़की को प्यार तो बहुत करता था पर उसे इजहार करने में बहुत ही कमजोर था और इस बात से लड़की कभी कभी परेशान हो जाती थी पर लड़का शांत रहता था. कुछ साल बाद लड़के को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना पड़ गया. जाने के पहले लड़के ने लड़की को शादी के लिए निवेदन किया और कहा, मैं अपने प्यार के इजहार करने में बहुत अच्छा नहीं हूँ पर मैं जानता हू कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और जिंदगी भर तुम्हारी देख भाल करूंगा. तुम्हारे परिवार वालों को भी मैं मना लूँगा. क्या तुम मुझसे शादी करोगी? लड़की तैयार हो गई. लड़के के निश्चय को देखते हुए लड़की के परिवार ने भी मंजूरी दे दी और उन दोनों की सगाई हो गई. लड़का उच्च शिक्षा के लिए विदेश चला गया और लड़की अपनी आगे की पढ़ाई में व्यस्त. दोनों के मध्य नियमित संवाद बना रहा. एक दिन राह में लड़की को एक कार ने टक्कर मार दी और लड़की घायल हो गयी. जब लड़की को हॉस्पिटल में होश आया तो उसने देखा कि वह गम्भीर रूप से घायल और उसकी आवाज चली गई थी. इस दुर्घटना से लड़की बुरी तरह टूट गई. धीरे धीरे इन बातों से उबर कर लड़की ने आगे की जिंदगी के बारे में सोचा. उसने लड़के के ईमेल, फोन आदि का जवाब देना बंद कर दिया और अपने परिवार के साथ दूसर शहर चली गई. वह नहीं चाहती थी कि लड़के को इस बारे में कुछ भी मालूम पड़े. वह नहीं चाहती थी कि वह लड़के पर बोझ बने. अतः उसने लड़के को एक पात्र लिखा और सम्बन्ध को समाप्त करने की सूचना दी और सगाई की अंगूठी भी वापस भेज दी. नए वातावरण में लड़की ने संकेत की भाषा सीख ली और अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हो गयी. एक दिन उसकी मित्र ने उसे बताया की लड़का विदेश से वापस आ गया है. लड़की ने मित्र से कहा कि वह लड़के को उसका पता न बताये. एक साल बीत गया. एक लड़की की मित्र एक विवाह का निमंत्रण पत्र लेकर आयी और लड़की से कहा कि लड़के की शादी का निमंत्रण पत्र है. लड़की बुरी तरह टूट गई. जब उसने निमंत्रण पत्र खोला तो वह चौंक गई क्योंकि उसमे लड़के के साथ लड़की, स्वयं का नाम था.उसने इस बारे में अपनी मित्र से कुछ पूछने के लिए सर उठाया तो देखा कि लड़का उसके सामने खड़ा है. फिर लड़के ने सांकेतिक भाषा में लड़की से कहा, मैंने एक साल सांकेतिक भाषा सीखने में बिताया है. मैं तुम्हे भूला नहीं हूँ और अब तुम्हारी आवाज बनना चाहता हूँ. मैं तुमसे प्यार करता हूँ. इसके साथ ही लड़के ने लड़की की उंगली में सगाई की अंगूठी वापस पहना दी. लड़की ने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया.
Posted on: Tue, 19 Nov 2013 05:53:44 +0000
Trending Topics
Recently Viewed Topics
© 2015