कमर छठ का पर्व आज भाद्रपद - TopicsExpress



          

कमर छठ का पर्व आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष छठ को समूचे छत्तीसगढ़ में कमर छठ का पर्व उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया जा रहा। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के ज्येष्ठपुत्र कार्तिकेय के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।कमर छठ संस्कृत भाषा के कुमार षष्ठ का छत्तीसगढ़ी अपभ्रंश है। आप लोगों को तो ज्ञात ही होगा कि समूचे देवमंडल में केवल कार्तिकेय को ही कुमार कहा जाता है। इसीलिए माताएं इस दिन सगरी बनाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और उनके पुत्र (कार्तिकेय) के समान श्रेष्ठ पुत्र (संतान) की कामना करती हैं।
Posted on: Mon, 26 Aug 2013 06:01:29 +0000

Recently Viewed Topics




© 2015