डोले बनाने की मेहनत - TopicsExpress



          

डोले बनाने की मेहनत नाकाम करती हैं ये तीन गलतियां सलमान खान या ऋतिक रोशन जैसे डोले बनाने क‌ी धुन में अगर ‌आप जिम में दिन-रात एक कर रहे हैं और फिर भी मेहनत का मनचाहा नतीजा आपके बाइसेप्स पर नजर नहीं आता तो निराश होने के बजाय जरा अपने वर्कआउट पर नजर डालें। आपके वर्कआउट की ये तीन गलतियां डोले बनाने की आपकी सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर सकती हैं। गलती नं. 1 - आप बहुत अधिक वजन उठा रहे हैं। जिम में वेट लिफ्टिंग के दौरान यह कतई न भूलें कि आप यहां पर वर्कआउट कर रहे हैं न कि जंग के मैदान में हैं। आपको जान देने की जरूरत कतई नहीं है। आप वजन उठाएं, लेकिन बहुत हेवी वेट से दूरी रखें। हल्के और अधिक रेप्स ही वेट लिफ्टिंग का सबसे कारगर तरीका हैं। गलती नं. 2 - मांसपेशियों पर अधिक तनाव। वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों को अगर जरा भी ब्रेक नहीं दे रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। लगातार एक्सरसाइज से मसल्स का तनाव डोले बनाए या न बनाए, लेकिन आपको चोटिल जरूर कर सकता है। गलती नं. 3 - सही वर्कआउट का चयन नहीं कर रहे हैं। बाइसेप्स हों या ट्राइसेप्स, अच्छी मसल्स के लिए जरूरी है विभिन्न प्रकार के कर्ल। अगर आप वर्कआउट के दौरान एक तरह के कर्ल ही बार-बार कर रहे हैं तो इसका पूरा फायदा आपको नहीं मिलेगा। अच्छा तरीका यह है कि वर्कआउट के दौरान एक जैसे कर्ल करने के बजाय बार्बेल कर्ल, डंबल कर्ल स्टैंडिंग कर्ल का कांबिनेशन बनाकर करें।
Posted on: Sat, 06 Jul 2013 13:29:32 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015