बेटे के साथ महिला को अगवा - TopicsExpress



          

बेटे के साथ महिला को अगवा कर चलती वैन में गैंग रेप......... नवभारत टाइम्स | Jul 20, 2013, 03.26AM IST पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके से 22 साल की शादीशुदा महिला को अगवा कर चलती वैन में तीन लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया। वारदात के वक्त महिला के साथ उसका दो साल का बेटा भी था। बेटे को कार में सवार आरोपी की बहन ने अपनी गोद में ले लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने पति और दो साल के बेटे के साथ नंद नगरी इलाके में सोनू नाम के किसी शख्स के मकान में किराए पर रहती है। उनका किराए को लेकर अक्सर अपने मकान मालिक से झगड़ा रहता था। सोमवार को महिला का पति अपने काम पर चला गया था। पति के घर से जाने के बाद आरोपी सोनू ने महिला के साथ झगड़ा किया। यही नहीं, उसने महिला को जबरन अपने साथ ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। महिला अपने बेटे के साथ ज्वाला नगर में रहने वाले अपने एक जानकार के घर चली गई। सोमवार की शाम वह वहां से वापस लौट रही थी। कस्तूरबा नगर रेड लाइट से लाल रंग की मारुति वैन में महिला का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि कार में सोनू अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था। कार में सोनू की बहन भी बैठी हुई थी। कार में बैठते ही उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उन्होंने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद तीनों लोगों ने चलती कार में महिला के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को स्वामी दयानंद हॉस्पिटल के पास फेंककर फरार हो गए। महिला का बच्चा भी उसके साथ ही बैठा था। किसी राहगीर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। महिला को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। होश आने के बाद महिला ने आपबीती डॉक्टरों को बताई। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। महिला का आरोप है कि पुलिस लगातार पैसे लेकर समझौता करने के लिए दबाव डालती रही। कई दिन बाद दबाव बढ़ने पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लिहाजा अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। साभार ; navbharattimes.indiatimes/delhi/crime/married-woman-gang-raped-in-a-moving-van/articleshow/21171492.cms
Posted on: Sat, 20 Jul 2013 03:43:13 +0000

Recently Viewed Topics




© 2015