लता मंगेशकर भारत रत्न - TopicsExpress



          

लता मंगेशकर भारत रत्न लौटा दें तो भी वो भारत रत्न ही रहेंगी.. मगर……… अमर्त्य सेन के साथ ऐसा नहीं है, उनका लता से कोई मुकाबला नहीं है लता मंगेशकर और अमर्त्य सेन में कोई किसी तरह की बराबरी नहीं है और इन दोनों को एक पलड़े में ना रखा जाये। लता मंगेशकर से कांग्रेस ने भारत रत्न वापस लेने की अपील की है.... मैं तो कहता हूँ कि लता जी को विरोधस्वरूप ये अवार्ड राष्ट्रपति को वापस कर देना चाहिए… वो अगर अवार्ड वापस कर भी देंगीं तब भी वो भारत रत्न ही रहेंगी, वो देश के दिल धड़कन हैं, उनकी आवाज़ लोगों के दिलो-दिमाग में छायी रहेगी। ये कांग्रेस के लोग मुर्ख हैं जो इतनी बड़ी कलाकार की तौहीन करने से भी पीछे नहीं हटी। एक बार लता जी का अवार्ड वापस करना कांग्रेस के मुंह पर जीवन भर के लिए कालिख पोतने के लिए बहुत होगा…… दूसरी तरफ अमर्त्य सेन अगर अवार्ड वापस कर दे तो क्या फ़र्क़ पड़ेगा क्यूंकि उसे भारत में कुछ लोगो के सिवाय कोई नहीं जनता और जो व्यक्ति अपना देश ही छोड़ गया उसे मोदी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मैं यह नहीं चाहता कि उससे अवार्ड वापस लिया जाये क्यूंकि उसे अवार्ड मिलना या न मिलना, एक ही बात है जनता के लिए। मगर लता को अवार्ड मिलना जनता की भावनाओं के अनुसार था। #सुभाष_चन्द्र
Posted on: Thu, 14 Nov 2013 00:31:25 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015