शहीद एसपी अमरजीत को - TopicsExpress



          

शहीद एसपी अमरजीत को स्वामी रामदेव जी की श्रद्धांजलि ... रांची। योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने कहा कि नक्सलवाद, माओवाद देश के लिए नासूर बन चुके हैं। विस्थापन और खनिज संपदा की लूट से त्रस्त आवाम की आवाज बनने के लिए इसका जन्म हुआ था। पर आज इसका अपराधीकरण हो गया है। यह लोकतंत्र को खोखला कर रहा है। स्वामी रामदेव जी आज पाकु़ड़ के शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के घर श्रद्धांजलि देने गए थे। पत्थलकुदवा स्थित स्व. बलिहार के घर पर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद से ही झारखंड नक्सलवाद की चुनौतियों का सामना कर रहा है। पहले भी कई पुलिस जवान, अधिकारी शहीद हुए हैं। इस समस्या का समाधान अब जरूरी है। (साभार : liveaaryaavart/2013/07/baba-ramdev-tribute-to-sp-balihar.html समाचार के सम्पादित अंश| यह समाचार विभिन्न समाचार पत्रों से प्रकाशित खबरों से मात्र सूचना के उद्देश्य से लिये गये हैं।)
Posted on: Sat, 06 Jul 2013 18:05:49 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015