जहां-जहां गए आसाराम, - TopicsExpress



          

जहां-जहां गए आसाराम, कब्जा कर बनाते गए अरबों की दौलत, जानें पूरा लेखा-जोखा 1 . आसाराम के कुल चार सौ से ज्यादा आश्रम हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर विवादों में हैं। जमीन पर जबरन कब्जे को लेकर। भास्कर ने पता लगाया, कैसे बनाई आसाराम ने ऐसी अकूत संपत्ति... आसाराम की संपत्ति देशभर में फैली है। प्रवचन के बहाने जहां-जहां पहुंचे, जमीन का सौदा किया। जितनी खरीदी, उससे दोगुनी हड़प ली। पिछले 20 वर्षों में ऐसा करते-करते डेढ़ हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की जमीनों के कर्ता-धर्ता बन गए। भास्कर संवाददाता देशभर में आसाराम की जितनी संपत्ति का पता लगा पाए, उसके अनुसार 223 एकड़ जमीन के या तो वे खुद मालिक हैं, या उनके ट्रस्ट या करीबियों के नाम पर खरीदी गई है। लेकिन उससे दोगुनी जमीन यानी करीब 588 एकड़ जमीन पर उनका या उनके सहयोगियों का कब्जा है। इन जमीनों की कीमत 1.5 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा आंकी जा रही है। कई जगह तो जमीनों के ये विवाद जानलेवा साबित हुए हैं। मोहाली में 2002 में 55 एकड़ जमीन खरीदी। 2006 में शेड बनाया। पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट के तहत यहां निर्माण की अनुमति नहीं है। फ्लैट बनाकर बेचने की तैयारी थी। प्रशासन की आपत्ति पर प्रोजेक्ट ठप। नई दिल्ली के वंदे मातरम् रोड पर 1996 में नगर निगम ने 4312 स्क्वायर यार्ड यानी एक एकड़ से भी कम जमीन आसाराम को आवंटित की। चूंकि यह वनक्षेत्र है, यहां एक फीट जमीन भी किसी को नहीं मिल सकती, लेकिन आज उनके कब्जे में यहां साढ़े तीन एकड़ जमीन है। Encloser : Photo (1) dekhe 2 . बांसवाड़ा के दीवड़ा बड़ा गांव की पंचायत से 10 बीघा जमीन आश्रम के लिए आवंटित कराई। लेकिन आश्रम नहीं बनाया, खेती शुरू कर दी। पास के गांव में मंदिर और धर्मशाला के लिए छोड़ी गई 15 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। उसी पर आश्रम बनाया। रतलाम में जयंत विटामिन लिमिटेड की जमीन को 11 दिन के लिए प्रवचन पर एक हजार रुपए रोज के किराए पर लिया था। 11 साल हो गए कंपनी को जमीन आज तक नहीं मिली। आसाराम ने 750 करोड़ रुपए की जमीन हथिया ली। मामला कोर्ट में है। (फोटो-आसाराम का इंदौर आश्रम) Encloser : Photo (2) dekhe 3 . ग्वालियर में शुरुआत 14 बीघा जमीन पर कब्जे से हुई। प्रशासन कब्जा हटाता तब तक तीन बीघा जमीन पर एसी कुटिया बन चुकी थी। तो प्रशासन के हाथ लगी सिर्फ ११ बीघा जमीन। आसाराम ने दस बीघा जमीन और खरीद ली। आज 20 बीघा जमीन पर कब्जा है। सागर के मझगुंवा गांव की 200 एकड़ जमीन पर आसाराम ने कब्जा कर लिया। देवजानकीरमण मंदिर के पुजारी प्रेमनारायण उपाध्याय के मुताबिक आसाराम ने ये संपत्ति धोखे से हड़पी थी। उपाध्याय इसका केस हाईकोर्ट से जीत चुके हैं। लेकिन कब्जा अब भी आसाराम का ही है। (आसाराम का जोधपुर आश्रम) Encloser : Photo (3) dekhe 4 . बापू नहीं भू-माफिया, संत के वेश में जहां पहुंचे, संपत्तियों का अंबार लगा दिया मोहाली : 275 करोड़ रुपए की संपत्ति 55 एकड़ जमीन। निर्माण की अनुमति न होने के बावजूद आश्रम बनाया। फ्लैट बनाने की तैयारी थी। इंदौर : 100 करोड़ की संपत्ति 15 एकड़ से ज्यादा जमीन। दो एकड़ जमीन पर स्कूल। प्रशासन स्कूल और आश्रम के पक्के निर्माण को अवैध बता रहा है। रतलाम : 50 लाख की जमीन के मालिक, 750 करोड़ की जमीन पर कब्जा सात बीघा जमीन। 1500 वर्गफीट पर सत्संग हॉल। जेवीएल (जयंत विटामिंस लिमिटेड) कंपनी से लगी ३६५ एकड़ जमीन। जिसका कब्जा आसाराम के पास है और उसके खिलाफ केस चल रहा है। Encloser : Photo (4) dekhe 5 . ग्वालियर : सौ करोड़ की जमीन के मालिक और इतनी ही जमीन पर कब्जा 13 साल पहले सरकारी जमीन पर कब्जा किया। फिर 10 बीघा जमीन खरीदी। दो बीघा जमीन पर एसी कुटिया। पास की 10 बीघा जमीन पर कब्जा। रायपुर : 50 करोड़ रुपए की संपत्ति 10 एकड़ में आश्रम। नासिक : 30 करोड़ रुपए की संपत्ति गोदावरी नदी के किनारे पांच एकड़ जमीन। इस पर एक सत्संग हॉल, दो कुटिया, एक बाल संस्कार केंद्र, दवा-साहित्य बिक्री केंद्र और एक भोजनालय बना है। Encloser : Photo (5) dekhe 6 . धार : 40 लाख रुपए की संपत्ति 3 स्थानों पर 4 बीघा जमीन। देवास : 60 लाख रुपए की संपत्ति 3 बीघा जमीन। उस पर आश्रम। पाली : 35 लाख रुपए की संपत्ति पांच बीघा जमीन पर आश्रम। 25 बीघा एक अन्य जमीन पर भी आश्रम। Encloser : Photo (6) dekhe 7 . सागर : 21 करोड़ रुपए की संपत्ति 200 एकड़ कृषि भूमि। आसाराम पर जबरन कब्जे का आरोप। मामला कोर्ट में। पांच एकड़, एक एकड़ और 10 हजार वर्गफीट पर 3 आश्रम। 75 एकड़ में फैली गोशाला। Encloser : Photo (7) dekhe 8 . भोपाल 4 एकड़ जमीन पर बना आश्रम। उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में चार बीघा जमीन। इस जमीन पर विश्राम कुटिया, प्रवचन के लिए व्यासपीठ, पंडाल, ऑफिस बने हैं। छिंदवाड़ा 65 एकड़ में आश्रम। 22 एकड़ में दूसरा आश्रम। होशंगाबाद दो एकड़ जमीन पर आश्रम। तीन एकड़ जमीन पर आश्रम। हरदा एक एकड़ जमीन। दो एकड़ जमीन पर कब्जा। हर साल जुर्माना भरता है आसाराम ट्रस्ट। Encloser : Photo (8) dekhe 9 . बांसवाड़ा दीवड़ा बड़ा के पास 10 बीघा जमीन। जहां खेती होती है। गांव की 15 बीघा जमीन पर कब्जा। अलवर दो बीघा जमीन पर आश्रम। यहां सत्संग हॉल, यज्ञ शाला और कुछ पक्के निर्माण हैं। निर्माण की अनुमति नहीं होने पर विवाद। दमोह चार एकड़ भूमि। और एक आश्रम। Encloser : Photo (9) dekhe 10 . कोटा 50 बीघा वन भूमि पर कब्जा। और इसी पर आश्रम। अहमदाबाद : 150 करोड़ रुपए की जमीन पांच एकड़ जमीन पर बना है बुधेल आश्रम। 4 जमीनों के साथ आसाराम का नाम किसान के रूप में दर्ज है। नई दिल्ली : 145 करोड़ रुपए की संपत्ति साढ़े तीन एकड़ जमीन पर आश्रम। 15 एकड़ से भी अधिक जमीन पर एक अन्य आश्रम। जहां प्रवचन पंडाल के अलावा गौशाला, नर्सरी व पार्किंग शेड भी बना है। तीसरा आश्रम द्वारका सेक्टर 22-23 के बीच कोचनपुर में है। Encloser : Photo (10) dekhe 11 . सेवादार भी 200 करोड़ रुपए का आसामी! कई जमीनों पर शिवा के नाम का बोर्ड आसाराम के मुख्य सेवादार शिवा ऊर्फ सवा रामाभाई हेठवाडिया की 200 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। शिवा ऊर्फ सवा कच्छ-गुजरात के छाडवारा गांव का है। यह गांव कच्छ की भचाऊ तहसील का हिस्सा है। भचाऊ में शिवा ऊर्फ सवा ने कुछ ही समय में २00 एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें कुछ उसके नाम है तथा अन्य कुछ करीबी मित्र और परिचितों के। इनमें से कई जमीन के भाव अभी प्रति एकड़ पांच लाख चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार छाडवारा और पास के आमलियारा गांव के बीच के खेत में शिवा ऊर्फ सवा के नाम के बोर्ड लगे हैं। आसाराम का शिष्य बनने से पहले वह मुंबई में अपने भाई के साथ छोटा-मोटा काम करता था। पंद्रह वर्ष पहले आसाराम जब भचाऊ आए तब वह उनके साथ जुड़ा। आसाराम के नजदीक जाने के बाद तो मानो जादू हुआ हो-शिवा के जमीन सौदे बढ़ते ही गए। वह गांव के आसपास की जमीन का सौदा करता चला गया। छाडवारा गांव की सर्वे क्रमांक 99/1 वाली जमीन पर आसाराम का एक बड़ा आश्रम बनाने की तैयारी है। यहां एक बोर्ड भी लगाया गया, किन्तु हालिया विवाद के बाद इसे हटा भी दिया। Encloser : Photo (11) dekhe 12. Patrika Website pr bhi khulasa bhumafiya Asaram Bapu Newspaper Patrika gwalior 10/9/2013 Page 2 (1) epaper.patrika/c/1614318 (2) epaper.patrika/157944/Patrika-Gwalior/10-09-2013#page/2/2 Encloser : Photo 12 dekhe -RESEARCHER (INFROMATION SCIENCE) SANKET SAHU 9425707430 [email protected] RTI ACTIVIST ANNA HAZARE MEMBER
Posted on: Tue, 10 Sep 2013 12:38:29 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015