विज्ञान से सम्बन्धित - TopicsExpress



          

विज्ञान से सम्बन्धित रोचक तथ्य ______ . ब्रह्माण्ड में 100 अरब आकाश गंगाएँ हैं। . वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार पृथ्वी का जन्म 4.56 अरब वर्ष पहले हुआ था। . सूर्य से पृथ्वी तक आने में प्रकाश को 8 मिनट 17 सेकंड लगते हैं। . प्रकाश की गति 186,000 मील प्रति सेकंड है। . पृथ्वी अपनी धुरी पर 1000 मील प्रति घण्टे की गति से घूमती है और अन्तरिक्ष में 67,000 मील प्रति घण्टे की गति से चक्कर लगाती है। . प्रतिवर्ष दस लाख भूकंप पृथ्वी को कँपाते हैं। . अब तक गिरे ओलों में सबसे बड़े ओले, जो कि बांग्लादेश में सन् 1986 में गिरा था, का वजन 1 किलो था। . गाज गिरने के कारण प्रतिवर्ष लगभग 1000 लोग मरते हैं। .DNA की खोज Swiss Friedrich Mieschler ने सन् 1869 में की थी। . वाट्सन (Watson) और क्रिक (Crick) ने सन् 1953 में DNA की आण्विक संरचना सुनिश्चित की थी। . थर्मामीटर की खोज सन् 1607 में गैलेलियो (Galileo) ने की थी। . आवर्धक लैंस (magnifying glass) की खोज इंग्लिशमैन रोगर बैकन (Englishman Roger Bacon) ने सन् 1250 में की थी। . बारूद (dynamite) का आविष्कार अल्फ्रेड नोबल (Alfred Nobel) ने सन् 1866 में किया था। . भौतिक शास्त्र के लिए नोबल पुरस्कार प्रथम बार सन् 1895 में विल्थेलम रोन्टगन (Wilhelm Rontgen) को एक्स-रे की खोज के लिए मिला था। . क्रिश्चन बर्नाड (Christian Barnard) ने सन् 1967 में पहली बार हृदय प्रतिरोपण (heart transplant) किया था। . एक विद्युत पैदा करने वाली मछली 650 वोल्ट तक बिजली पैदा कर सकती है। . मनुष्य के पेट में पाया जाने वाला टेपवर्म (tapeworm) नामक कृमि 22.9 मीटर तक लंबा हो सकता है। . चिंपांजी 300 अलग अलग संकेतों को समझने की बुद्धि रखते हैं। . एबोला वायरस (Ebola virus) से इन्फेक्टेड प्रति 5 व्यक्तियों में स 4 की मृत्यु हो जाती है। . मनुष्य के शरीर में 60,000 मील लम्बी रक्त नलिकाएँ होती हैं। . एक रक्त कोशिका को सम्पूर्ण शरीर का एक चक्कर लगाने के लिए लगभग 60 सेकंड का समय लगता है। . टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell) की मृत्यु के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को दफनाते समय उन्हे श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण US में 1 मिनट के लिए टेलीफोन सिस्टम को बंद रखा गया था।
Posted on: Wed, 30 Oct 2013 09:35:13 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015