3 लड़के एक जहाज में बैठकर - TopicsExpress



          

3 लड़के एक जहाज में बैठकर कहीं जा रहे थे। उनमें एक सीए, एक इंजिनियर और एक डॉक्टर था। अचानक एक जिन्न आया और बोला: इस समुद्र में कुछ भी फेंको। अगर मैंने ढूंढ लिया तो मैं तुम्हें मार दूंगा, वरना मैं तुम्हारा गुलाम। सीए ने पेन फेंका। जिन्न ढूंढ कर ले आया और उसे मार दिया। इंजिनियर ने मेमरी कार्ड फेंका। वह भी जिन्न ढूंढ लाया और इंजिनियर को भी मार दिया। फिर डॉक्टर की बारी आई। डॉक्टर ने ऐस्पिरिन की गोली फेंकी और वह पानी में घुल गई। डॉक्टर बोला: चल बेटा, बहुत सयाना बन रहा था न! मेरे साथ चल, बहुत काम बाकी हैं। पेशंट्स वेट कर रहे होंगे। (विपिन)
Posted on: Mon, 08 Jul 2013 07:09:13 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015