*. अन्टार्टिका में पानी - TopicsExpress



          

*. अन्टार्टिका में पानी इतना ठंडा है कि उसके अन्दर की कोई भी वस्तु कभी भी सड़ती-गलती नहीं है। *. यदि अन्टार्टिका में जमी बर्फ की सारी पत्तरें गल जाएँ तो संसार के सभी सागर 60 से 65 मीटर अर्थात 200 से 210 फुट तक और भर जाएँगे। *. एक औसत हिमशैल (ice berg) का वजन लगभग दो करोड़ टन होता है। *. विश्व के समस्त वन क्षेत्र का 25% से भी अधिक भाग साइबेरिया में हैं। *. समुद्र की एक बूंद पानी को भाप बनकर पूरे विश्व में प्रसारित होने में 1000 साल से भी अधिक समय लग जाता है। *. समुद्र के एक घन मील (One cubic mile) पानी में लगभग 50 पौंड सोना घुला होता है। *. संसार में प्रतिवर्ष 50,000 से भी अधिक भूकंप आते हैं। *. इजराइल का मृत सागर समुद्र सतह से 1,312 फुट नीचे में है। *. एक पूर्ण रूप से विकसित रक्त दारु वृक्ष (redwood tree) के पत्तों से 2 टन से भी अधिक पानी निष्कासित होता है। *. जंगल में लगी आग नीचे की अपेक्षा ऊपर की ओर तेजी से फैलती है। *. यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें कोई भी मरुस्थल नहीं है। *. अटलांटिक महासागर प्रशान्त महासागर से अधिक खारा है। *. एक ज्वालामुखी में राख को 50 किलोमीटर से भी ऊपर फेंकने की शक्ति होती है।
Posted on: Thu, 28 Nov 2013 08:55:26 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015