आम आदमी पार्टी को आप यदि 1 - TopicsExpress



          

आम आदमी पार्टी को आप यदि 1 रु. भी देते हैँ तो आपका नाम उनकी वेबसाईट पर आ जाएगा। अभी तक 63000 से ज्यादा लोगोँ ने 19 करोड़ रु. का सहयोग दिया है और इन सभी लोगोँ का नाम आम आदमी पार्टी की वेबसाईट पर है। भारत के अलावा अमरीका, इंग्लैण्ड, दुबई, सिँगापुर, जर्मनी, फ्रांस आदि देशोँ मेँ रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी योगदान कर रहे हैँ। Foreign Contribution Regulation Act के अन्तर्गत कोई भी विदेशी व्यक्ति या संस्था आम आदमी पार्टी को सहयोग नहीँ कर सकती। इसकी प्रामाणिकता के लिए प्रत्येक वो ट्रांजैक्शन जो विदेश से होता होता है उसकी पूरी जाँच होती है और जाँच मेँ यदि ये पाया जाए कि अमुक व्यक्ति या संस्था भारतीय नहीँ है तो वह पैसा स्वीकार नहीँ किया जाता। एक-एक रु. के खर्चे का हिसाब भी आम आदमी पार्टी की वेबसाईट पर उपलब्ध है। ये तो हुई आम आदमी पार्टी की बात। अब जरा काँग्रेस और भाजपा के बारे मेँ सोचिए। काँग्रेस के पार्टी फण्ड मेँ 2000 करोड़ और भाजपा के पार्टी फण्ड मेँ 800 करोड़ रु. जमा हैँ। जब इनसे पूछा जाता है तो ये कहते हैँ कि हमारा 80% रुपया चन्दे (प्रतिव्यक्ति अधिकतम बीस हजार) मेँ इकट्ठा किया हुआ है। इस पैसे के बारे मेँ कोई जानकारी नहीँ है कि किसने दिया और कितना दिया? क्या आपने कभी भाजपा और काँग्रेस को चन्दा दिया है? अपने आस पास भी पूछिए कि किसी ने चन्दा दिया है क्या? मेरे तो दूर-दूर तक ऐसा कोई नहीँ है। जब आम आदमी पार्टी के खाते का ऑडिट हो सकता है तो काँग्रेस और भाजपा का क्योँ नहीँ? और क्या कारण है कि काँग्रेस और भाजपा RTI के अन्तर्गत आने से मना कर रही हैँ? दाल मेँ कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है...
Posted on: Tue, 12 Nov 2013 07:28:19 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015