क्या आप जानते हैं :-- * नया - TopicsExpress



          

क्या आप जानते हैं :-- * नया पेन देने पर 97% लोग अपना खुद का नाम लिखते हैं। * एक सामान्य मनुष्य की आँखें 200 अंश की चौड़ाई तक देख सकती हैं। * पका हुआ तरबूज कच्चे तरबूज की अपेक्षा खोखला होता है। * लगभग छः माह की उम्र होने तक रोने पर भी बच्चों की आँख से आँसू नहीं निकलते। * अपेक्षाकृत गरम पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधे ठण्डे पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधों की अपेक्षा तेजी से बढ़ते हैं। * एक घण्टे तक हेडफोन लगाए रहने पर कान के अंदर बैक्टीरिया 700 गुना बढ़ जाते हैं। * उम्र बढ़ने के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में वृद्धि होती है किन्तु आँखें जन्म से मृत्यु तक एक ही आकार की रहती हैं। * उँगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येक व्यक्ति के जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं। * स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो पूर्णतया बर्फ का बना है, प्रतिवर्ष इसका पुनर्निर्माण किया जाता है। * उँगलियाँ तोड़ने पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में नाइट्रोजन बबल्स के बर्स्ट होने की आवाज होती है।
Posted on: Thu, 03 Oct 2013 06:30:01 +0000

Trending Topics




© 2015