पोस्ट को अन्यथा ना ले - TopicsExpress



          

पोस्ट को अन्यथा ना ले ...!! हिन्दुत्व की परिभाषा क्या है? एक हिन्दुत्व स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दुनिया के सामने रखा गया जिसकी मूलभावना 'अनेकता में एकता' के सिद्धांत के रूप में जानी जाती है. यह हिन्दुत्व जनकल्याणकारी है. समाज के हर वर्ग को ससम्मान जीने का अधिकार देता है. इस पर किसी भी व्यक्ति को आपत्ती नहीं है. दूसरा हिन्दुत्व का कट्टर रूप है जो हिंसक व असहिष्णु है जिसमें गैर हिन्दू के लिये कोई स्थान नहीं है. यह हिन्दुत्व सवर्ण हिन्दुओं के अतिरिक्त किसी अन्य वर्ग को स्वीकार्य नहीं है..और खुद के द्वारा किया गया घृणित कार्य दुसरो पर थोप के देश में अशांति फैलाना और हिन्दू धर्म को बदनाम करना .. हम भारतियों के लिए इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है, कि सारे संसार को अपनी सभ्यता और संस्कृति के जरिये शांति का सन्देश देने वाला हमारा भारत आज दुनिया के सबसे ज्यादा हिंसक देशों में शुमार हो चूका है| "विश्व शांति सूचकांक" यानी "Global Piece Index" 2013 के मुताबिक दुनिया के 162 देशों में भारत का 56 वा पायदान है| बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और नेपाल जैसे देश भी हमसे अच्छी स्थिति में हैं| पाठकगण ये ज़रूर बताएं कि इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है: राजनीतिक दल या फिर हम खुद? ०१:-
Posted on: Wed, 21 Aug 2013 19:38:16 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015