मोदीजी भाजपा की तरफ से - TopicsExpress



          

मोदीजी भाजपा की तरफ से प्रधान मंत्री पद के दावेदार है| देश में कांग्रेस के खिलाफ पूरा माहौल है| मेरे कुछ दोस्त मुझसे आग्रह करते है की एक बार मोदीजी को देख लो| बिलकुल देख सकते है बस पहले कुछ मुद्दों पर उनकी राय जानना जरूरी है| मेरे कुछ प्रशन है शायद भाजपा के जानकार जो मेरे मित्र है वोह जवाब दे सके| 1. क्या वोह भारत को प्रगति पर ले जा पाएंगे? 2. भाजपा केंद्र में FDI निवेश के खिलाफ है| तो वोह विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए क्या करेंगे? 3. क्या मोदीजी हमे भ्रस्ताचार मुक्त भारत दे पाएंगे| लोकपाल के मुद्दे पर उनकी राय क्या है? 4. क्या मोदीजी CBI को सरकार के कंट्रोल से मुक्त कराएँगे| 5. अगर वोह लोकपाल पास करने की बात करते है तो क्या वोह प्रधान मंत्री को लोकपाल के दायेरे में रखने के लिए तैयार होंगे? 6. स्वराज, जोकि भगत सिंह का आखिरी सपना था, उसको लेकर मोदीजी की क्या राय है? अगर वोह स्वराज स्थापित करने को तैयार है तो उनकी नजर में स्वराज की क्या परिभाषा होगी? 7. राजनीती में रिफार्म की बहूत जरूरत है, Right To Reject को लेकर मोदीजी की क्या राय है? 8. कुछ राजनेता इलेक्शन में चुने जाने के बाद भ्रष्ट हो जाते है| इलेक्शन के उपरान्त राईट तो रिकॉल को लेकर मोदीजी की क्या राय है| 9. इलेक्शन रिफार्म के तहत मोदीजी क्या करना चाहते है| कैसे वोह इलेक्शन रिफार्म करेंगे? 10. आज के समय ज्यादातर लोग जमीन के अदिग्रहण को लेकर परेशान है| कई तो नकसली तक बन जाते है| मोडजी के भोमी अदिग्रहण बिल के बारे में क्या विचार है? 11. सिक्षा के छेत्र में सुधार के लिए मोदीजी की क्या नीति होगी? 12. मेहेंगाई एक बहूत बड़ी समस्या है| मोदीजी इसका निवारण कैसे करेंगे? 13. काले धन को वापस भारत में लेन के लिए मोदीजी क्या करेंगे? 14. मोदीजी कौन कौन से छेत्र में FDI के पक्षधर है? 15. राजनीतिक दलों के सुचना के अधिकार में लाकर सुचना के अधिकार को कैसे मजबूत करेंगे मोदीजी? 16. जुडिशल रिफार्म लाने के लिए जो मसौदा है भाजपा का उसे मोदीजी कब पेश करेंगे? 17. आरक्षण के विषय में क्या नीति है भाजपा की| अभी भाजपा ने जो प्रमोशन में आरक्षण के फेवर में वोट किया था उसको कितने साल बाद भाजपा reconsider करेगी? 18. रिजर्वेशन को ख़तम करने के लिए क्या नीति है भाजपा की? 19 मीडिया के रिफार्म के विषय में क्या कहना है मोदीजी का? 20. पुलिस रिफार्म के बारे में क्या विचार है मोदीजी का? 21. क्या मोदीजी जरूरत पड़ने पर येदयुरप्पा से हाथ मिलायेंगे या नहीं? 22. जयललिता जिसपर भ्रस्ताचार के केस चल रहे है उनके साथ गठबंधन करेंगे मोदीजी? 23. मायावती जिसपर भ्रस्ताचार के केस चल रहे है उनके साथ गठबंधन करेंगे मोदीजी? 24. राज ठाकरे जोकि हम उत्तर भारतीय को लेकर जहर उगलते है उनसे क्या गटबंधन करेंगे मोदीजी? 25. मोदीजी की चाइना या पाकिस्तान को लेकर क्या नीति है? यह कुछ छोटे छोटे सवाल मेरे मन में है जिनका पॉजिटिव उत्तर जानने के बाद में मोदीजी को अपना समर्थन दे दूंगा| और अगर मोदीजी इनका उत्तर नहीं दे सकते तो उनमे और कांग्रेस में क्या अंतर रह जाता है ?
Posted on: Tue, 23 Jul 2013 21:05:07 +0000

Recently Viewed Topics




© 2015