महामूर्ख दरबार में, लगा - TopicsExpress



          

महामूर्ख दरबार में, लगा अनोखा केस फसा हुआ है मामला, अक्ल बङी या भैंस अक्ल बङी या भैंस, दलीलें बहुत सी आयीं महामूर्ख दरबार की अब, देखो सुनवाई ●मंगल भवन अमंगल हारी- भैंस सदा ही अकल पे भारी ●भैंस मेरी जब चर आये चारा- पाँच सेर हम दूध निकारा ●कोई अकल ना यह कर पावे-चारा खा कर दूध बनावे ●अक्ल घास जब चरने जाये- हार जाय नर अति दुख पाये ●भैंस का चारा लालू खायो- निज घरवारि सी.एम. बनवायो ●तुमहू भैंस का चारा खाओ- बीवी को सी.एम. बनवाओ ●मोटी अकल मन्दमति होई- मोटी भैंस दूध अति होई ●अकल इश्क़ कर कर के रोये- भैंस का कोई बाँयफ्रेन्ड ना होये ●अकल तो ले मोबाइल घूमे- एस.एम.एस. पा पा के झूमे ●भैंस मेरी डायरेक्ट पुकारे- कबहूँ मिस्ड काल ना मारे ●भैंस कभी सिगरेट ना पीती- भैंस बिना दारू के जीती ●भैंस कभी ना पान चबाये - ना ही इसको ड्रग्स सुहाये ●शक्तिशालिनी शाकाहारी- भैंस हमारी कितनी प्यारी ●अकलमन्द को कोई ना जाने- भैंस को सारा जग पहचाने ●जाकी अकल मे गोबरहोये- सो इन्सान पटक सर रोये ●मंगल भवन अमंगल हारी- भैंस का गोबर अकल पे भारी ●भैंस मरे तो बनते जूते- अकल मरे तो पङते जूते.... !!
Posted on: Tue, 03 Dec 2013 13:08:22 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015