मैं आज शनिवार को फिर ओस्लो गयी थी, हालाँकि आज ओस्लो में काफी तेज बारिश हो रही थी, इसलिए हम ज्यादा नहीं घूम पाए। बारिश में ही घूमते हुए हम ओस्लो के सिटी सेंटर यानी नेशनल थिएटर पहुंचे। यहाँ काफी धूमधाम थी, पता चला कि ये तो gay परेड है। हजारों gay एकत्र होकर इस परेड में हिस्सेदारी कर रहे थे। बारिश के बावजूद सेकड़ों लोग उनका समर्थन करने के लिए खड़े थे। अपने अधिकारों के लिए ये लोग नारे लगा रहे थे, नाच गा रहे थे और अजीब तरफ की वेशभूषा में थे। ये परेड काफी लम्बी थी, सडकों पर जाम लग गया था, लेकिन लोग धैर्य के साथ परेड ख़त्म होने का इन्तजार कर रहे थे। इसे देखना वंडरफुल एक्सपीरियंस था। Seema, Oslo, Norway
Posted on: Sat, 29 Jun 2013 18:29:57 +0000