उत्‍तराखंड: दो नेपाली - TopicsExpress



          

उत्‍तराखंड: दो नेपाली नाबालिगों से गैंगरेप, विधवाओं से शादी की पेशकश पर भड़के संत dainikbhaskar | Jul 13, 2013, 16:31PM IST Email Print Comment Show Thumbnails 3 of 5 Photos Previous ImagePrevNextNext Image उत्‍तराखंड: दो नेपाली नाबालिगों से गैंगरेप, विधवाओं से शादी की पेशकश पर भड़के संत गुरु गोविंद सिंह का स्वांग रचने पर भड़का था सिख समाज सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शुरू से ही विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ अपने डेरे (आश्रम) में हत्या जैसे संगीन अपराध से जुड़े मुकदमे चल चुके हैं। उन पर 13 मई, 2007 को बठिंडा के सलाबतपुरा में दशम पातशाही गुरु गोविंद सिंह का स्वांग रचने का भी आरोप लगा था। इससे सिख समाज का एक बड़ा तबका नाराज हो गया था। डेरा सच्चा सौदा के आश्रमों में महिला अनुयायियों के यौन शोषण के भी आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, गुरमीत राम रहीम का दावा है कि पंजाब और हरियाणा में उनके बड़ी तादाद में अनुयायी हैं और वे समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा धार्मिक-सामाजिक मान्यता का पंथ है जिससे अधिकतर पंजाब और हरियाणा के दलित समुदाय के लोग जुड़े हैं। पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के बाहुल्य वाले इस डेरे का केंद्र हरियाणा का सिरसा ज़िला है। डेरा खुद को सिखों और हिंदुओं से अलग पंथ के रूप में लोगों के सामने रखता है।
Posted on: Sat, 13 Jul 2013 14:03:16 +0000

Trending Topics



Recently Viewed Topics




© 2015